बांदा-राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा आंग्ल नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में जिले के प्रमुख अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।*
सर्वप्रथम मंडलायुक्त अजीत कुमार एवं जिला अधिकारी जे0रीभा को बुके,संगठन की डायरी एवं भारत माता का चित्र भेंट कर नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने भी संगठन के पदाधिकारियो को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। एस आई आर आदि कार्यों में पूर्ण मनोयोग से सहयोग करने पर बधाई दी। साथ ही भविष्य में शिक्षकों को आवश्यकता होने पर पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में जिला कार्यकारिणी सहित समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारीगण सम्मिलित रहे।
रिपोर्ट राजकुमार बांदा
