इन देशों ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए कर दिया अपनी टीम का एलान

2026 टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन करीब एक महीना दूर रह गया है. टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से होगा, वहीं फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. एक-एक कर टीमें अपना-अपना वर्ल्ड कप स्क्वाड घोषित कर रही हैं. अब तक भारत और इंग्लैंड समेत कुल 5 देश अपना स्क्वाड घोषित कर चुकी हैं.

विश्व कप में कुल 20 देश भाग लेंगे, जिन्हें पांच-पांच टीमों के 4 ग्रुप में बांटा जाएगा. चारों ग्रुप के टॉप-2 में रहने वाली टीम सुपर-8 चरण में प्रवेश करेंगी, जिसके बाद फिर से आठ टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा. सुपर-8 चरण में अपने-अपने ग्रुप के टॉप-2 में रहने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी. 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा. यहां देखिए, अब तक किस-किस टीम ने अपना वर्ल्ड कप स्क्वाड घोषित कर दिया है.
अब तक किन-किन टीमों ने घोषित किया स्क्वाड:
भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह
इंग्लैंड : हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम कर्रन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, आदिल रशीद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड
श्रीलंका (प्रीलिमिनरी स्क्वाड) : दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जेनिथ लियानगे, चरिथ असालंका, कामिंडु मेंडिस, पवन रत्नायके, सहान अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेल्लागे, मिलन रथनायके, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महेश तीक्षणा, दुशान हेमंता, विजयकांत व्यासकांत, ट्रैवीन मैथ्यू
अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान,

रिजर्व प्लेयर्स: एएम गजनफर, इजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी
ओमान : जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, शाह फैसल, नदीम खान, सुफयान महमूद, जय ओडेदरा, शफीक जान, आशीष ओडेदरा, जितेन रामानंदी, हसनैन अली शाह