फर्रुखाबाद:स्व० ब्रह्म द्विवेदी स्टेडियम में “सांसद खेल महोत्सव” का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 दिसम्बर 2025 स्वर्गीय ब्रह्म द्विवेदी स्टेडियम में आयोजित “सांसद खेल महोत्सव” का भव्य समापन समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर जनपद के माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। माननीय जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार के चेक, मेडल तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं में टीम भावना, नेतृत्व और अनुशासन भी विकसित करते हैं। अतिथियों ने खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने तथा जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।