बिहार के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा है, वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में 190 रन की पारी खेली, भले ही वैभव दोहरा शतक लगाने से चूक गए लेकिन उन्होंने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वैभव लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज़ 150 रन बनाने के मामले में एबी डिविलियर्स को पछाड़ने में सफल हो गए हैं. एबी डिविलियर्स ने 2015 वर्ल्ड कप में 64 गेंद पर 150 रन अपने पूरे किए थे. लेकिन अब यह रिकॉर्ड 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के नाम है. वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच मैच में केवल 59 गेंद पर 150 रन पूरे कर लिए थे. यानी अब वैभव के नाम लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.
वैभव सूर्यवंशी ने 190 रन की तूफानी पारी खेल तोड़ा एबी डिविलियर्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड
