श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थवरई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना थवरई पर पंजीकृत मु0अ0सं0-336/2024 धारा-140(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त 1. राजकुमार यादव उर्फ यदुवंशराज पुत्र दातादीन यादव निवासी ग्राम हरिभानपुर थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज 2. राजा यादव पुत्र वीरेन्द्र सिंह यादव निवासी ग्राम सोनौटी थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज 3. प्रेम कुमार शर्मा पुत्र स्व0 तीर्थराज निवासी ग्राम चक भिखारी उर्फ परसाडीह थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना थवरई पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-23.12.2025 को थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत धरमपुर घुरवा से हेतापट्टी मार्ग स्थित बाग के पास से मुकदमा उपरोक्त में फिरौती के 61,000/- रुपये व घटना में प्रयुक्त टाटा सफारी स्टार्म वाहन संख्या-UP 70 DB 5151 के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के पश्चात नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक-18.12.2025 को शाम करीब 08.00 बजे थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत राम नगर बाजार स्थित पान के दुकानदार अभयराज कुशवाहा पुत्र रामलाल निवासी ग्राम मेड़ुआ थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज को टाटा सफारी सवार कुछ अज्ञात लोगो द्वारा जबरदस्ती अपने गाड़ी में बिठा लिया गया तथा छोड़ने के लिये 01 लाख रुपये फिरौती की मांग की गयी तथा 01 लाख रूपये मिलने पर पीड़ित अभयराज कुशवाहा को छोड़ दिया गया, जिसके सम्बंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना थरवई पर मु0अ0सं0-336/2025 धारा-140(1) भा0न्या0सं0 पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था ।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया है कि अभियुक्त राजा यादव उपरोक्त के बच्चे की बीमारी के इलाज में काफी पैसा खर्च हो गया था तथा पैसे की आर्थिक तंगी के कारण अभियुक्त राजा यादव उपरोक्त ने अपने साथी राजकुमार यादव उर्फ यदुवंशराज उपरोक्त, आनन्द यादव पुत्र राम सेवक यादव, सुनील यादव पुत्र माला यादव, मनोज यादव पुत्र मन्नू लाल यादव निवासीगण ग्राम धरमपुर घुरवा थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज को अपनी समस्या के बारे में बताया । तब इन लोगों ने प्रेम कुमार शर्मा पुत्र स्व0 तीर्थराज शर्मा निवासी चक भिखारी परसाडीह थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज व रितिक तिवारी निवासी शुकुलपुर थाना फुलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज के साथ मिलकर अपहरण कर फिरौती मांगने की घटना की योजना बनायी और योजना के तहत सुनील यादव व मनोज यादव उपरोक्त बाइक से तथा अन्य साथी टाटा सफारी गाड़ी से दिनांक-18.12.2025 को सायं को अभयराज कुशवाहा उपरोक्त की पान की दुकान पर पहुँचकर पान मसाला लिये और मौका देखकर अभयराज कुशवाहा को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाकर पूरी रात इधर-उधर घुमाते रहे । अभयराज कुशवाहा के भतीजे रवि को फोन कर 01 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गयी तथा दिनांक-19.12.2025 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत बरना पुल के पास से फिरौती के 01 लाख रुपये मिलने पर पीड़ित अभयराज कुशवाहा उपरोक्त को थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत प्रतापपुर सहसों के पास ले जाकर छोड़ दिया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
- राजकुमार यादव उर्फ यदुवंशराज पुत्र दातादीन यादव निवासी ग्राम हरिभानपुर थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 29 वर्ष ।
- राजा यादव पुत्र वीरेन्द्र सिंह यादव निवासी ग्राम सोनौटी थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 24 वर्ष ।
- प्रेम कुमार शर्मा पुत्र स्व0 तीर्थराज निवासी ग्राम चक भिखारी उर्फ परसाडीह थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 30 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरवण-
मु0अ0सं0-336/2024 धारा-140(2) भा0न्या0सं0 थाना थवरई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण-
- फिरौती के 61,000/- रुपये ।
- घटना में प्रयुक्त टाटा सफारी स्टार्म वाहन संख्या-UP 70 DB 5151
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
- प्र0नि0 संतोष कुमार पाण्डेय, थाना थवरई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 अमरदेव सिंह, थाना थवरई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 गिरीश चन्द्र मौर्य, थाना थवरई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 अनिल कुमार सिंह थाना थवरई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- हे0का0 संजय सिंह, थाना थवरई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- हे0का0 ओम प्रकाश यादव, थाना थवरई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 जीतू कुमार, थाना थवरई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 मनीष त्रिपाठी, थाना थवरई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 गोविन्द सिंह, थाना थवरई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
