अलीगढ़ महापंचायत में सरकार पर बरसे राकेश टिकैत

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रिय प्रवक्ता राकेश टिकैत अरावली पर्वत से छेड़छाड़ को लेकर सख्त चेतावनी दी है. टिकैत ने कहा, “जिस तरह से हनुमानगढ़ की तर्ज पर सरकार को जवाब दिया गया था, उसी किं तर्ज पर जल्द जवाब देंगे, किसान आजाद थे आज़ाद ही रहेंगे.” राकेश टिकैत किसान महापंचाय में पहुंचे थे. इसके अलावा उन्होंने कहा. “किसानों के साथ धोखा हो रहा है, उसकी आय जीरो हो गयी है, आने वाले चुनाव 2027 में किसान मुंहतोड़ जबाब देगा.”

राकेश टिकैत अरावली पर्वत के मामले में बेहद सख्त नजर आए, बोले- “अरावली से अगर छेड़छाड़ की गई, तो अकल ठिकाने लगा दी जाएगी उनके द्वारा कहा गया अरावली को बेचने की साजिश की जा रही है.” उन्होंने आरोप लगाया कि अरावली को बेचने की साजिश है. प्रदूषण की आड़ में जीव-जंतुओं के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है. किसान किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देंगे.

राकेश टिकैत ने कहा, “अरावली पर्वतों को काटने की साजिश की जा रही है. ये सब जमीन बेचने का षड्यंत्र है. अरावली हमारे देश की धरोहर है. इसे बिगड़ने नहीं दिया जाएगा.” उन्होंने कहा, “किसान पूरी तरह से जबाब देने के लिए तैयार है. एक बार फिर हनुमानगढ़ ककी तरह सभी को खदेड़ने का काम किया जाएगा. सभी मिलकर जल्द योजना बनाएंगे.”