इटावा : मांगे स्वीकार न करने पर कचहरी पर बेमियादी आंदोलन का संकल्प लिया गया।

15 दिसम्बर से दिन-रात ठंड और कोहरे की परवाह न करते हुए 6 दिनी आंदोलन एक पडाव है। लडाई को मंजिल तक पहुंचाना हैं। शासन की घोर उपेक्षा आंदोलन के शुरू में सरकारें करती है, बाद में उन्हें झुकना पडता है। दिल्ली का एतिहासिक आंदोलन इसका ताजा उदाहरण है। ताखा क्षेत्र ने आजादी के आंदोलन में शहादत दी थी। श्री जवाहर लाल नेहरू जी भी नगला ढकाऊ में 3 शहीदों को श्रृद्वांजली देने आये थे यहां के किसानो ने तब अंग्रेजो और जमींदारो के जुल्मो के खिलाफ संघर्ष किये थे। आज मौजूदा डबल इंजन सरकार की किसान -मजूदर विरोधी, पूंजीपतियों और साम्प्रदायक परस्त नीतियों के खिलाफ लडाई लड रहे है। इसे एकजुट होकर मंजिल तक लडना होगा। किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री और प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने ताखा तहसील पर आंदोलन के समापन पर उक्त अहवान बतौर मुख्य वक्ता किया।

आंदोलन के संयोजक किसान नेता नाथूराम यादव ने एलान किया कि अगर दो महीने में शासन और प्रशासन ने जनता की मांगों को पूरा न किया तो कचहरी को घेरा जायेगा। उन्होने खस्ताहाल स्वास्थय व्यवस्था, 125 शैयों के अस्पताल को सुचारू संचालन, आईटीआई में पढाई शुरू करने, बुदेलखंड एक्सप्रसे वे पर रोडवेज का संचालन, कुदरैल पर कट, जबरिया भूमि लूट- बिजली निजीकरण-स्मार्ट मीटर पर रोक, तहसील में अनाज मंडी की स्थापना, धान की लूट सहित एमएसपी की गारंटी, कर्जा मुक्ति, मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा भाईचारे की मजबूती आदि मांगो पर आंदोलन को और तेज किया जायेगा। जो जीत तक जारी रहेगा।

सभा को जिलाध्यक्ष रामबृजेश यादव, जिलामंत्री संतोष शाक्य, उपाध्यक्ष बैद्य विश्राम सिंह,संयुक्तमंत्री संतोष राजपूत,शिव बचन सिंह@ बच्चू, सीटू नेता अमर सिंह शाक्य, डा0 शौकीन सिंह, राजेश्वरी देवी, पंचम सिंह, मोनू यादव, लायक सिंह, जयचंद,विश्राम सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, असित यादव, श्रीकृष्ण यादव, अजीतप्रताप सिंह, सत्येन्द्र सिंह रामनरेश यादव, राघवेन्द्र, पुष्पेन्द्र यादव आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता वीरेन्द्र सिंह शिक्षक, रामसेवक शाक्य के अध्यक्ष मंडल ने की। सफल संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष विश्राम सिंह यादव ने किया। आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने बाले 20 साथियों को लाल अंगौछा डालकर सम्मानित किया गया। धरना स्थल से सैकडो किसानो ने तहसील परिसर में घेरा डालकर मांगो के समर्थन में जर्बदस्त नारे लगाये। सभी ने लंगर छका।

रिपोर्टर : माता प्रसाद