प्रयागराज : अन्य दशमोत्तर कक्षाओं (कक्षा 11-12 को छोड़कर) में अध्ययनरत दशमोत्तर छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किये जाने की अन्तिम तिथि 20.12.2025 शासन द्वारा निर्धारित की गयी है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छात्र/छात्राओं को सूचित किया है कि वह अपना आवेदन पत्र दिनांक 20.12.2025 तक प्रत्येक दशा में भरना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित छात्र/छात्रा की होगी।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
