डेरा डालो घेरा डालो आन्दोलन के पांचवे दिन पुरैला के सर्किल रेट कुदरैल के बराबर किए जाने के लिए एस डी एम ताखा श्वेता मिश्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। आज की किसान पंचायत मैं उत्तर प्रदेश किसान सभा के महामंत्री मुकुट सिंह ने कहा कि पुरैला के किसानों की जमीन को सरकार सस्ते में हथियाना चाहती है। सरकार के इस मनसूबे को किसान सभा सफल नहीं होने देगी। ये सरकार जहां जमीन लेना चाहती है वहां के सर्किल रेट जान बूझकर नहीं बढ़ाती हैं। उन्होंने मनरेगा का नाम बदलने तथा 40% बजट राज्यों की ओर से दिए जाने की आलोचना करते हुए इसे मनरेगा योजना को समाप्त करने का षडयंत्र बताया। ताखा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ध्रुव कुमार चीनी ने इन जायज मांगों को सरकार द्वारा पूरा नहीं किए जाने को क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय बताते हुए आन्दोलन की प्रशंसा की और कहा कि सरकार इन मागों को जल्द पूरा करे। बार एसोसियन ताखा के उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह और अनुशासन समित के अध्यक्ष प्रेम सिंह एडवोकेट ने जायज आंदोलन को समर्थन देते हुए हर तरह से सहयोग देने का वादा किया। धरना आंदोलन के संयोजक नाथूराम यादव ने ऐलान किया कि यदि दो महीने के अंदर सरकार ने इन जरूरी मांगों को पूरा नहीं किया तो जिला कचहरी पर निर्णायक आन्दोलन किया जायेगा। सरकार मांगो को पूरा नहीं करेगी तो सत्याग्रह कर अनशन किया जाएगा। उपस्थित जन समूह ने हाथ उठा कर इसका समर्थन किया। किसान पंचायत को उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग के पूर्व निदेशक बलभद्र सिंह किसान सभा के जिलाध्यक्ष रामब्रजेश मंत्री संतोष शाक्य पूर्व जिला अध्यक्ष विश्राम सिंह, शिवप्रताप सिंह लाल जी एडवोकेट , जगजीवन राम सहित कई किसान नेताओं ने संबोधित किया। अध्यक्षता किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष शिवराम सिंह और मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह शाक्य ने की। संचालन विश्राम सिंह प्रधानाचार्य ने किया
रिपोर्टर माता प्रसाद
