सिंगर बी प्राक के घर गूंजी किलकारी

लोकप्रिय सिंगर बी प्राक दोबारा पिता बने हैं। अपनी पत्नी मीरा बच्चन के साथ उन्होंने बेटे का स्वागत किया है। यह गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर करते हुए उन्होंने अपने नवजात बेटे को आध्यात्मिक पुनर्जन्म बताया है। उन्होंने लिखा है, ‘सब राधे राधे है। जय श्रीकृष्ण’। बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा ने एक संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें बाल कृष्ण की तस्वीर है। इसके साथ उन्होंने अपने नवजात बेटे के नाम का खुलासा किया है। साथ ही बेटे के जन्म को उन्होंने ‘पुनर्जन्म’ बताया है। सिंगर ने लिखा है, ”द्विज बच्चन, पुनर्जन्म – एक आध्यात्मिक पुनर्जन्म, राधे श्याम की दिव्य कृपा से, हमें 01 दिसंबर, 2025 को एक बेटे का आशीर्वाद मिला है’।