प्रयागराज:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेंशनर दिवस का किया गया आयोजन

प्रयागराज,जिलाधिकारी ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को पेंशन के प्रकरणों के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं पेंशनरों की अन्य मांगों को विधि सम्मत ढंग से निस्तारण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयोजन के समन्यवक मुख्य कोषाधिकारी, प्रत्यूष कुमार, श्रीमती आस्था तिवारी, संयुक्त/अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन प्रयागराज, वरिष्ठ कोषाधिकारी सिविल लाइंस इन्दिरा भवन राजेन्द्र सिंह एवं कोषाधिकारी श्री नितेश मिश्र, श्रीमती दिव्या श्रीवास्तव तथा श्रीमती नीतू सिंह यादव वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा सहित अपर मुख्य चिकित्साधिकारी / आ०वि०अ० तथा जनपद के कार्यालयाध्यक्ष / उनके प्रतिनिधि, पेंशनर्स संगठन के पदाधिकारी, पेंशनर्स व कोषागार के कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य कोषाधिकारी, प्रयागराज ने कार्यालयाध्यक्षों के स्तर से लम्बित पेंशन पुनरीक्षण, चिकित्सा प्रतिपूर्ति तथा एसोशिएशन के पदाधिकारियों द्वारा उठाये गये समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से निस्तारण कराये जाने के संबंध में अवगत कराया गया। पेंशनर्स एसोशिएशन के सदस्यों द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्यतः चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों का निस्तारण, कैशलेश चिकित्सा सुविधा का कियान्वयन एवं मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में कैशलेश सुविधा प्रदान करने वाले चिकित्सालयों की सूची का बैनर लगाये जाने के संबंध में सुझाव दिया गया।

जिलाधिकारी ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को पेंशन के प्रकरणों के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं पेंशनरों की अन्य मांगों को विधि सम्मत ढंग से निस्तारण एवं पेंशनर दिवस में संदर्भित समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रत्येक माह अनुश्रवण किये जाने का निर्देश दिया गया। पेंशनर दिवस आयोजन के समय जिन कार्यालयाध्यक्षों / विभागाध्यक्षों या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति नही पायी गयी उनका स्पष्टीकरण एवं सन्तोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिए।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858