पाली में निजामपुर निवासी राजेश कुशवाहा नमो बुद्धाय ट्रेडर्स नामक सीमेंट मौरंग की दुकान का संचालन 20 वर्षों से कर रहे थे दुकान मालिक हसीब उर्फ गुड्डू का किराए को लेकर विवाद सिविल कोर्ट हरदोई में चल रहा है इसी वर्ष अक्टूबर माह में राजेश की मृत्यु हो जाने के कारण दुकान पर उनके पुत्र विवेक कुमार कुशवाहा नियमित रूप से दुकान खोल रहे थे 14 दिसंबर आज सुबह पड़ोसियों ने फोन कर विवेक को बताया कि आपकी दुकान का ताला तोड़कर दुकान के आगे समान फेंक दिया गया है जब मौके पर विवेक कुशवाहा अपने साथियों के साथ पहुंचे तो देखा गोलक में रखे ₹4000 तथा कुछ जरूरी वस्तुएं व समान गायब था जिसका विवेक कुशवाह पुत्र स्वर्गीय राजेश कुशवाहा के द्वारा पाली थाने पर लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है जिसमें लूटपाट करने वाले उपरोक्त विपक्षी पर मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की माँग की गई है
हरदोई : पाली में दुकान का ताला तोड़कर लूटपाट का आरोप
