भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव के हालिया रिलीज सॉन्ग ‘रंगबाज’ को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसे लेकर अभिनेता ने पोस्ट कर खुशी जाहिर की. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “हमारा गाना ‘रंगबाज’ ट्रेंड कर रहा है.” दिलचस्प बात ये है कि 12 घंटे के अंदर 1 मिलियन व्यूज बनाए हैं, और लगातार इसके व्यू बढ़ रहे हैं, जो खेसारी लाल यादव और उनके फैंस के लिए बहुत बड़ी बात है. इस खबर से खेसारी लाल यादव की दीवानगी का अंदाजा लगाया जा सकता है.
खेसारी लाल यादव-शिल्पी राज के ‘रंगबाज’ ने उड़ाया गर्दा
