कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल का निधन हो गया है. पूर्व गृहमंत्री ने 90 साल की उम्र में सुबह करीब 6.30 बजे लातूर में अपने घर में अंतिम सांस ली. शिवराज पाटिल का लंबी बीमारी के कारण घर पर ही उनका इलाज चल रहा था. महाराष्ट्र से आने वाले शिवराज पाटिल चाकूरकर मराठवाड़ा के लातूर से सांसद रह चुके हैं. साल 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमले के समय शिवराज पाटिल ही देश के गृह मंत्री थे.
शिवराज पाटिल ने अपने राजनीतिक करियर में देश के लिए कई प्रतिष्ठित पदों की जिम्मेदारी संभाली. लातूर ग्रामीण सीट से शिवराज पाटिल 1973 से 1980 तक विधायक रहे. उनकी लोकप्रियता को देखते हुए 1980 में उन्हें लातूर संसदीय सीट से चुनाव लड़वाया गया, यहां भी उन्हें जीत मिली. साल 2008 में मुंबई में जब आतंकवादी हमले हुए, तब शिवराज पाटिलल ही देश के गृह मंत्री थे. मुंबई हमलों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने तब अपना पद छोड़ दिया था.
