एक्टर के जेल से आने के बाद रिलीज हुई साउथ की ये फिल्म, पहले ही दिन वसूली बजट की आधी कमाई

रणवीर सिंह की धुरंधर का शोर इन दिनों हर तरफ देखने को मिल रहा है. लेकिन बात जब नए हफ्ते की हो तो सिनेमाघरों में कुछ नई फिल्मों ने दस्तक दी है. लेकिन जिस फिल्म के बारे में हम बताने जा रहे हैं वह ऐसे एक्टर की है, जो हाल ही में जेल से बाहर आया था. दरअसल, हम बात कर रहे हैं कन्नड़ एक्शन फिल्म द डेविल की, जो 11 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को प्रकाश ने डायरेक्ट किया है. जबकि एक्टर दर्शन डबल रोल में नजर आ रहे हैं.

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, 10 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में फिल्म ने किया है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 12 करोड़ हुआ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 12 करोड़ पहुंच गया है. हालांकि फिल्म का बजट 20 करोड़ का बताया जा रहा है, जिसे लगता है फिल्म पहले वीकेंड पर वसूल लेगी.