इंडिया विमेंस कैप्टन हरमनप्रीत कौर और पूर्व मेन्स ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम पर स्टैंड का उद्घाटन किया गया

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले से पहले महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच से पहले इंडिया विमेंस कैप्टन हरमनप्रीत कौर और पूर्व मेन्स ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम पर स्टैंड का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और PCA प्रेसिडेंट अमरजीत मेहता ने किया, जिसमें BCCI प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास और पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद थे.

पिछले महीने, हरमनप्रीत ने नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में ODI वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इंडिया को विमेंस क्रिकेट में पहली सीनियर ICC ट्रॉफी दिलाकर इतिहास रच दिया था. युवराज अपने 44वें जन्मदिन से एक दिन पहले स्टेडियम में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ दिखें. इस दौरान उन्होंने हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव समेत सभी खिलाड़ियों से गले भी मिलते देखा गया. इसके साथ ही युवराज सिंह की कई तस्वीरों में से एक में वो टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर के साथ भी मस्ती करते हुए दिखे.युवराज सिंह का नाम भारतीय क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है. भारत को टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 में चैंपियन बनाने वाले युवराज को उनके जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने बड़ा सम्मान दिया.
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में नव निर्मित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम युवराज सिंह के नाम पर करने की घोषणा की जहां आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मैच खेला जा रहा है. इस मैदान पर यह पहला पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच है.

युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में हुआ था. युवराज के पिता, जोगराज सिंह, भी एक ऑलराउंडर रहे हैं और भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं. जोगराज सिंह चाहते थे कि उनका युवराज आगे चलकर भारत के लिए क्रिकेट खेले और बड़ा क्रिकेटर बने. इसके लिए उन्होंने खुद युवराज को कड़ा प्रशिक्षण दिया. जोगराज सिंह ने युवराज के लिए हर वो व्यवस्था की जो एक क्रिकेटर के प्रशिक्षण का जरूरी हिस्सा होती है.