एचटी समिट में बोले पीएम मोदी दुनिया में जब सुस्ती, हम लिख रहे ग्रोथ की कहानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि भारत में हो रहा परिवर्तन अब केवल संभावनाओं की बात नहीं है, बल्कि यह बदलते हुए जीवन, बदलती हुई सोच और बदलती हुई दिशा की सच्ची गाथा है’. एचटी समिट में ‘ट्रांसफॉर्मिंग टुमॉरो’ थीम पर पीएम मोदी ने 21वीं सदी के बीते 25 सालों के वैश्विक परिदृश्य पर बात की. इस अवसर पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

पीएम मोदी ने 21वीं सदी के बीते 25 सालों के वैश्विक परिदृश्य पर बात की. उन्होंने कहा कि दुनिया ने इन वर्षों में कई बड़े उतार-चढ़ाव देखे हैं, जिनमें वित्तीय संकट, वैश्विक महामारी , तकनीकी चुनौतियां, बिखरती दुनिया और युद्ध शामिल हैं. पीएम ने कहा, “ये सारी स्थिति किसी न किसी रूप में दुनिया को चैलेंज कर रही है. आज दुनिया अनिश्चितताओं से भरी हुई है, लेकिन इस दौर में हमारा भारत एक अलग ही लीग में दिख रहा है. भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है.”

Photo file