लखनऊ:लोकभवन में प्रशिक्षु IPS अफसरों का सम्मानजनक आगमन: प्रमुख सचिव गृह से की शिष्टाचार मुलाक़ात

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 दिसंबर 2025 उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक दक्षता को और मज़बूत करने की दिशा में नया कदम आज उस समय देखने को मिला जब 77वें RR बैच के 23 प्रशिक्षु IPS अधिकारियों ने प्रमुख सचिव गृह, IAS संजय प्रसाद से लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाक़ात न केवल प्रशिक्षण के दौरान अनुभव साझा करने का अवसर बनी, बल्कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसिंग की नई चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों पर सार्थक चर्चा का भी माध्यम बनी।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) IPS बी.डी. पालसन, विशेष सचिव गृह IAS राकेश कुमार मालपानी, IAS महेन्द्र सिंह और IAS मंजूलता सिंह भी उपस्थित रहे। गृह विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई इस मुलाक़ात में प्रशिक्षु IPS अधिकारियों को प्रदेश की सुरक्षा संरचना, प्रशासनिक व्यवस्था और आधुनिक policing मॉडल की कार्यप्रणाली के बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया।

उपस्थित प्रशिक्षु IPS अधिकारी

मुलाक़ात करने वाले 23 प्रशिक्षु IPS अधिकारियों में शामिल हैं—अभय राजेन्द्र, अंजना दहिया, अंकित बंसल, बजरंग प्रसाद, दिक्शा भोरिया, दिनेश गोदारा, ईश्वर लाल गुज्जर, सुमेधा मिलिंद, जयबिन्द कुमार गुप्ता, कनिष्क आर. जामकर, मानशी, मो. आफताब आलम, प्रदीप कुमार, प्रेमसुख दरिया, एस. दीप्ती चौहान, समयक चौधरी, संचित शर्मा, सारिका चौधरी, श्लोक गौतम, सृष्टि जैन, शुभम जैन, सिमरन सिंह और विनय कुमार यादव.

मुलाक़ात का उद्देश्य

इस शिष्टाचार भेंट का उद्देश्य प्रशिक्षु अधिकारियों को उत्तर प्रदेश की सुरक्षा संरचना, गृह विभाग की कार्यप्रणाली और राज्य में पुलिस व्यवस्था की चुनौतियों से अवगत कराना था। प्रमुख सचिव गृह ने अधिकारियों को भविष्य में सेवा के दौरान उत्कृष्ट नेतृत्व, संवेदनशीलता और प्रोफेशनलिज़्म बनाए रखने की प्रेरणा दी।

प्रशासन का भविष्य उज्ज्वल

वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशिक्षु IPS को बताया कि आधुनिक पुलिसिंग में तकनीक, पारदर्शिता और जनसहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नई पीढ़ी समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

लोकभवन में हुई यह बैठक प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक और सीख से भरपूर रही, जो उनके प्रशासनिक करियर की मजबूत नींव साबित होगी।