बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. 89 साल की उम्र में दिग्गज एक्टर का निधन हो गया है. जिसकी पुष्टि खुद फिल्ममेकर करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर कर दी है. एक्टर को अंतिम विदाई देने के लिए परिवार के अलावा कई एक्टर्स पहुंचे हुए थे. अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान, अनिल कपूर समेत कई एक्टर्स विले पार्ले में दिखाई दिए. हालांकि, एक्टर का अंतिम संस्कार हो चुका है.
श्मशान घाट पहुंचे अमिताभ बच्चन और आमिर खान
देओल परिवार के श्मशान घाट पहुंचने के बाद ही बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और आमिर खान भी श्मशान घाट पहुंच गए हैं. उनके घर और श्मशान घाट में लगातार कई हस्तियां पहुंच रही हैं. हालांकि, पुलिस का कहना है कि निधन पर परिवार की बोलेगा.
शान घाट पहुंचा पूरा देओल परिवार
धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत के बीच सनी विला में अचानक गहमा गहमी तेज़ हो गईं. उनके घर के परिसर के अंदर एक एंबुलेंस को जाते देखा गया था. इसी बीच पूरे देओल परिवार को श्मशान घाट में देखा गया है. जहां सनी और बॉबी देओल की गाड़ियां भी अंदर ही हैं.
पंचतत्व में विलीन हुए बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का विले पार्ले में अंतिम संस्कार कर दिया गया है. जिसके बाद उनकी बेटी ईशा देओल भी श्मशान घाट से निकल गईं. दरअसल उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए अनिल कपूर भी श्मशान घाट पहुंचे हुए थे.
दूसरी बार पिता को खो दिया: कपिल शर्मा
वहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी धरम पाजी को अलविदा कहा. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा आपका जाना बहुत ही दुखदायी है , ऐसा लग रहा है जैसे दूसरी बार पिता को खो दिया है. आपने जो प्यार और आशीर्वाद दिया वह हमेशा मेरे दिल में और यादों में रहेगा. कैसे एक पल में किसी के दिल में बस जाते हैं यह आपसे बेहतर कोई नहीं जानता था. हमारे दिल में आप हमेशा रहेंगे. ईश्वर आपको अपने चरणों में स्थान दें.
पीएम मोदी ने ही-मैन को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि- धर्मेंद्र जी के जाने से इंडियन सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है. वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक जबरदस्त एक्टर थे जो अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाते थे. जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ. धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे. इस दुख की घड़ी में, मेरी दुआएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं. ओम शांति.
विले पार्ले पहुंचे सलमान खान
सलमान खान भी अपने सबसे पसंदीदा एक्टर धर्मेंद्र को आखिरी बार अलविदा कहने पहुंच गए हैं. सलमान खान और धर्मेंद्र की बॉन्डिंग लोगों को खूब पसंद आती थी. जब एक्टर की तबीयत बिगड़ी, तो सोशल मीडिया पर हर तरफ धर्मेंद्र और सलमान खान के वीडियो वायरल होते थे. अब उनका तीसरा बेटा यानी सलमान भी विले पार्ले पहुंच गए हैं.
सलमान के पिता सलीम खान पहुंचे श्मशान घाट
सलमान खान को धर्मेंद्र अपना तीसरा बेटा कहते थे. साथ ही सलमान खान भी एक्टर पर खूब लुटाते दिखते थे. जब एक्टर की तबीयत बिगड़ गई थी, तो सलमान खान अस्पताल में भी उनसे मिलने पहुंचे हुए थे. अब ही-मैन हमारे बीच नहीं रहे. ऐसे में सलमान खान के पिता सलीम खान श्मशान घाट पहुंचे.
एक युग का अंत: करण जौहर
बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ने एक पोस्ट लिखकर दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- यह एक युग का अंत है. एक बहुत बड़े मेगा स्टार. मुख्यधारा के सिनेमा में एक हीरो का अवतार… अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत और सबसे रहस्यमय स्क्रीन उपस्थिति… वह भारतीय सिनेमा के एक वास्तविक लीजेंड हैं और हमेशा रहेंगे
श्मशान घाट पहुंचीं ईशा देओल
श्मशान घाट में लगातार परिवार के लोग जाते दिख रहे हैं. पर दिग्गज एक्टर की तबीयत को लेकर परिवार की तरफ से कोई अपडेट शेयर नहीं किया गया. सनी देओल और बॉबी के बाद ईशा देओल भी श्मशान घाट जाती दिखाई दीं.
