हरदोई:- हरदोई के मझिला थाने के एक दरोगा पर रेप के आरोपियों को बचाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगा है आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने दरोगा शिव प्रताप सिंह पर ₹50,000 लेने और कुल ₹1,00000 की मांग करने का आरोप लगाया है उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग डीजीपी उत्तर प्रदेश से की है।
अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को भेजी शिकायत में बताया कि उनकी पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष विमलेश शर्मा ने उन्हें एक ऑडियो रिकॉर्डिंग दी है इस रिकॉर्डिंग में ग्राम प्रधान काशिफ खान के साथ दरोगा की कथित बातचीत है यह बातचीत फिर संख्या 322 /2025 धारा 87 बीएनएस से संबंधित बताई जा रही है जिससे तीन अभियुक्त नाम जद है आरोप है कि दरोगा ने दूसरे पक्ष से ₹1,00000 मांगे थे जबकि आरोपीत पक्ष से ग्राम प्रधान काशिफ खान के जरिए ₹50,000 लिए गए और ₹20,000 बकाया होने की बात कही गई।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यदि यह आरोप सही है तो यह पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाला गंभीर मामला है उन्होंने डीजीपी से विमलेश शर्मा ग्राम प्रधान काशिफ खान और अन्य संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर दरोगा सिर्फ प्रताप सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है आजाद अधिकार सेवा की प्रवक्ता डॉक्टर नूतन ठाकुर ने भी इस मामले को गंभीर बताई है उन्होंने कहा कि दारोगा और ग्राम प्रधान के बीच हुई कथित बातचीत का ऑडियो भी जारी किया गया है जिससे यह प्रकरण और संदिग्ध हो जाता है उन्होंने न्याय और कानून व्यवस्था की रक्षा के लिए निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया
