बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक कर रही हैं. एक्ट्रेस महेश बाबू स्टारर फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी. दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा के पास हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी लाइनअप हैं. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस बहुत जल्द एक बॉलीवुड फिल्म में भी दिखाई दे सकती हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि प्रियंका बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं.
महेश बाबू स्टारर फिल्म ‘वाराणसी’ से प्रियंका चोपड़ा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं.
फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों को एक्साइट कर दिया है.
‘वाराणसी’ से देसी गर्ल का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है. वो फिल्म में मंदाकिनी का रोल करने वाली हैं.
‘वाराणसी’ को एस एस राजामौली ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी.
वहीं ‘द ब्लफ’ एक हॉलीवुड फिल्म है जिसमें प्रियंका चोपड़ा का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिलेगा.
इस स्वैशबकलर एक्शन ड्रामा फिल्म है को फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने डायरेक्ट किया है.
‘द ब्लफ’ में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कोर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और टेमुएरा मॉरिसन भी नजर आएंगे.
फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है.
