इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की 10 फ्रेंचाइजियों ने आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है. ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डू प्लेसिस, आंद्रे रसेल, डेविड मिलर और रवि बिश्नोई जैसे बड़े नाम आईपीएल 2026 की मिनी-नीलामी में शामिल होंगे, जो संभवतः 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी. नीचे पूरी सूची है….
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए मिनी-नीलामी से पहले, आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की पूरी सूची जारी कर दी है. कई खिलाड़ी ट्रेड भी हुए हैं. मिनी-नीलामी में भी कई खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाते हैं और फ्रेंचाइजियों के पास अपनी टीम को और मजबूत करने का मौका होता है. फिर भी, ट्रेड विंडो ने एक सुर्खियों में छा जाने वाली घटना दिखाई, जहां रवींद्र जडेजा का चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स में सनसनीखेज बदलाव हुआ. साथ ही संजू सैमसन आरआर से सीएसके में ट्रेड किए गए. सीएसके ने मथीशा पथीराना और डेवोन कॉनवे को भी रिलीज कर नीलामी के लिए बड़ी रकम हासिल की. कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने लंबे समय के चले आ रहे खिलाड़ी आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर दिया. अय्यर को उन्होंने जेद्दा मेगा नीलामी में 23.75 करोड़ में खरीदा था. अय्यर 11 मैचों में केवल 142 रन ही बना पाए, और इस भारी-भरकम कीमत के टैग से मेल नहीं खा पाए. मुंबई इंडियंस ने भी नौ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया, लेकिन उनमें से कोई भी बड़ा स्टार नहीं था.
सभी फ्रेंचाइजी के रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ी
रिटेन: रुतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजनप्रीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी.
ट्रेड इन: संजू सैमसन (आरआर से)
रिलीज : रचिन रवींद्र, दीपक हुडा, विजय शंकर, शेख रशीद, कमलेश नागरकोटी, मथीशा पाथिरन, राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, सी आंद्रे सिद्धार्थ, डेवोन कॉनवे, सैम कुरेन (ट्रेड आउट), रवींद्र जडेजा (ट्रेड आउट)
कोलकाता नाइट राइडर्स (पर्स: 64.3 करोड़. स्लॉट: 13)
रिटेन : अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अंगकृश रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक.
रिलीज : आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, मोइन अली, एनरिक नॉर्टजे, मयंक मार्कंडेय (ट्रेड आउट), स्पेंसर जॉनसन, चेतन सकारिया, रहमानुल्लाह गुरबाज, लवनीत सिसौदिया.
मुंबई इंडियंस (पर्स: 2.75 करोड़. स्लॉट: 5)
रिटेन : रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमरा, दीपक चाहर, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, अल्लाह गजनफर.
ट्रेड इन : शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडेय.
रिलीज : सत्यनारायण राजू, रीस टॉपले, केएल श्रीजीत, कर्ण शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर (ट्रेड आउट), बेवॉन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, लिजर्ड विलियम्स, विग्नेश पुथिर, चरिथ असलांका, जॉनी बेयरस्टो.
राजस्थान रॉयल्स (पर्स: 16.05 करोड़; स्लॉट: 9)
रिटेन : यशस्वी जयसवाल, शिमरोन हेटमायर, वैभव सूर्यवनाशी, शुभम पांडे, लुआन ड्रे-प्रीटोरियस, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर.
ट्रेड इन : रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, डोनोवन फरेरा.
रिलीज: संजू सैमसन (ट्रेड आउट), नीतीश राणा (ट्रेड आउट), वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, कुणाल सिंह राठौड़, फजलहक फारूकी, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, कुमार कार्तिकेय.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (पर्स: 16.4 करोड़. स्लॉट: 8)
रिटेन : रजत पाटीदार, विराट कोहली, फिल साल्ट, क्रुणाल पंड्या, जोश हेजलवुड, टिम डेविड, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, नुवान तुषारा, भुवनेश्वर कुमार, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, यश दयाल, अभिनंदन सिंह, रसिख डार.
रिलीज : लियाम लिविंगस्टोन, स्वास्तिक चिकारा, मयंक अग्रवाल, टिम सीफर्ट, मनोज भंडागे, लुंगी एनगिडी, मोहित राठी, ब्लेसिंग मुराजाबानी.
सनराइजर्स हैदराबाद (पर्स: 25 करोड़. स्लॉट: 10)
रिटेन : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंडु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, रविचंद्रन स्मरण, जीशान अंसारी.
रिलीज: मोहम्मद शमी (ट्रेड आउट), अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, एडम जम्पा.
दिल्ली कैपिटल्स (पर्स 21.8 करोड़. स्लॉट: 8)
रिटेन : ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, करुण नायर, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा.
रिलीज : फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रैशर मैकगर्क, सेदिकुल्लाह अटल, मनवंत कुमार, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फेरेरिया (ट्रेड आउट).
गुजरात टाइटंस (पर्स: 12.9 करोड़. स्लॉट: 5)
रिटेन : शुभमन गिल, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, कुमार कुशाग्र, जोस बटलर, अनुज रावत, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, जयंत यादव, निशांत सिंधु, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, ईशांत शर्मा, मानव सुथार.
रिलीज : दासुन शनाका, करीम जनत, शेरफेन रदरफोर्ड (ट्रेड आउट), महिपाल लोमरोर, गेराल्ड कोएत्जी, कुलवंत खेजरोलिया.
लखनऊ सुपर जायंट्स (पर्स: 22.9 करोड़. स्लॉट: 6)
रिटेन : अब्दुल समद, आयुष बडोनी, एडेन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, अवेश खान, मोहसिन खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह.
ट्रेड इन: मोहम्मद शमी
रिलीज : आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड आउट), आकाश दीप, रवि बिश्नोई, शमर जोसेफ.
पंजाब किंग्स (बजट: 11.50 करोड़ रुपये)
रिटेन : श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, पायला अविनाश, हरनूर पन्नू, मुशीर खान, विष्णु विनोद, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़.
रिलीज : ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, एरोन हार्डी, कुलदीप सेन, प्रवीण दुबे.
