बिहार इलेक्‍शन एग्‍ज‍िट पोल 2025 : बीजेपी या जेडीयू कौन होगी सबसे बड़ी पार्टी , एग्‍ज‍िट पोल देखें

बिहार में क‍िसकी सरकार बनने जा रही है? मेगा एग्‍ज‍िट पोल आ चुका है. एक बार फ‍िर एनडीए सरकार बनने जा रही है. एग्‍जि‍ट पोल के मुताबिक, एनडीए को 140-150 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबक‍ि महागठबंधन को 85-95 सीटें मिल सकती हैं. जनसुराज पार्टी को शून्‍य से पांच सीटें मिलती नजर आ रही हैं. अन्‍य को 5 से 10 सीटें मिल सकती हैं.

मेगा एग्‍ज‍िट पोल का फाइनल आंकड़ा

BJP: 55-65
JD(U): 60-70
HAMS: 0-5
LJP (Ram Vilas): 10-15
RLM: 0-5

महागठबंधन
RJD: 50-60
INC: 15-20
CPI(ML)(L): 10-15
CPI: 0-5
CPM: 0-5
VSIP: 0-5
IIP: 0
Jan Suraaj Party: 0-5
Others: 5-10

पहले चरण में 121 सीटों पर चुनाव हुए थे. आइए जानते हैं क‍ि सर्वे में क‍िसे क‍ितनी सीटें मिलती नजर आ रही हैं?

पोल के आंकड़ों से साफ है क‍ि एनडीए को भारी बहुमत मिल सकता है. क्‍योंक‍ि बीजेपी और जेडीयू और चिराग पासवान की एलजेपी मिलकर 60 से 70 सीटें जीत सकती हैं. जबक‍ि महागठबंधन को 45 से 55 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. कांग्रेस को सिर्फ 5 सीटें मिलती दिख रही हैं. एनडीए की ओर से एलजेपी को इतनी ही सीटें मिलती दिख रही हैं. महागठबंधन में सीपीआई कमाल का प्रदर्शन कर सकती है. उसे 10 से 15 सीटें मिल सकती हैं.

जनसुराज का नहीं खुला खाता
आंकड़ों से साफ नजर आ रहा क‍ि महागठबंधन भी पीछे नहीं है. मुकाबला कांटे का नजर आ रहा है. सबसे खास बात, प्रशांत क‍िशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है.

छोटी पार्टियां साफ

सर्वे के आंकड़ों को देखें तो छोटी पार्टियों का पत्‍ता साफ हो गया है. महागठबंधन की सहयोगी सीपीएम, वीएसआईपी, आईआईपी, सीपीएमएल को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है. एनडीए के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक सीट मिल सकती है.

जेडीयू सबसे बड़ा ख‍िलाड़ी

पहले चरण के आंकड़ों को देखें तो नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू सबसे बड़ी ख‍िलाड़ी बनकर सामने आ रही है. उसे 35 से 45 सीटें मिल सकती हैं. उसका स्‍ट्राइक रेट भी काफी बेहतर रहने वाला है. 2020 विधानसभा चुनाव में जेडीयू को काफी नुकसान उठाना पड़ा था और उसे लगभग इतनी ही सीटें मिली थीं. लगभग सभी एग्‍ज‍िट पोल में बिहार में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है. एनडीए को सबसे ज्‍यादा सीटें दैनिक भाष्‍कर के एग्‍जि‍ट पोल में दी गई हैं. उनके मुताबिक, एनडीए को 145 से 160 सीटें मिल सकती हैं, जबक‍ि महागठबंधन को सिर्फ 73 से 91 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.

थोड़ी सी करवट बदल देगी खेल

सर्वे को देखें तो एक बात साफ नजर आ रही क‍ि मुकाबला कांटे का नजर आ रहा है. थोड़ी सी करवट भी पूरा खेल पलट सकती है और महागठबंधन को मुकाबले में ला सकती है. आंकड़े एक बात की ओर और इशारा कर रहे हैं क‍ि वामपंथी दलों के दावे पर लोग भरोसा करते नजर आ रहे हैं. उन्‍हें भी अच्‍छी खासी सीटें मिल रही हैं.

प्रशांत किशोर का डेब्‍यू फ्लॉप!

जनसुराज के प्रमुख प्रशांत क‍िशोर का डेब्‍यू ही फ्लॉप नजर आ रहा है. खुद प्रशांत किशोर ने भव‍िष्‍यवाणी की थी क‍ि उनकी पार्टी या तो 10 सीटें जीतेगी या फिर 150 से ज्यादा सीटें. लेकिन एग्‍जि‍ट पोल के नतीजे बिल्‍कुल उलट नजर आ रहे हैं. बीजेपी, तृणमूल कांग्रेस (TMC), डीएमके (DMK) को शानदार जीत दिलाने वाले प्रशांत क‍िशोर अपनी पार्टी को जीत दिलाने में कामयाब होते नहीं दिख रहे हैं. लेकिन एक बात का श्रेय उनको जरूर जाएगा क‍ि उन्‍होंने चुनाव को मुद्दों पर खींचने की कोश‍िश की. रोजगार, कमाई, दवाई की बात की.