230 गया टाउन के उम्मीदवार शीष मणि कुमार ‘भंते जी’ के समर्थन में सम्यक पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लगातार प्रचार कर रहा है। सम्यक पार्टी बिहार प्रदेश की पूर्व अध्यक्षा अनिता सिन्हा, पटना से आए राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर प्रमोद सिन्हा और बिहार प्रदेश सचिव गीता वर्मा ने शुक्रवार को सुबह शीष मणि कुमार को चुनाव चिन्ह करनी भेंट किया।
उसके बाद सभी ने भंते राजेन्द्र, राष्ट्रीय महासचिव के. के. मौर्य, बलरामपुर उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव और विधानसभा अध्यक्ष विजय यादव और अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शीष मणि कुमार ‘भंते जी’ के समर्थन में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जन सम्पर्क किया।
सम्यक पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व आईएएस एवं पूर्व मंत्री माननीय तपेन्द्र प्रसाद शाक्य, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) प्रोफेसर राम सिंह, प्रदेश महासचिव (संगठन) डॉ. राज कुमार भी शनिवार को प्रचार में शामिल हुए। तपेन्द्र प्रसाद शाक्य और अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों से मिले और और विभिन्न क्षेत्रों में जन सम्पर्क भी किया।
