प्रयागराज : जिलाधिकारी ने विगत तहसील दिवस के 50 निस्तारित प्रकरणों का 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया परीक्षण

दिनांक 03.11.2025 (सोमवार) को तहसील मेजा में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी, प्रयागराज द्वारा विगत तहसील दिवस के निस्तारित प्रकरणों में से रैण्डम आधार पर 50 निस्तारित प्रकरणों का परीक्षण 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया गया, जिसमें 14 ऐसे प्रकरण पाये गये जो जिला स्तरीय अधिकारियों के परीक्षण में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ।

शिकायत के क्रम में सुश्री विभा लेखपाल, मेजा, आदिति श्याम, राजस्व लेखपाल, मेजा, माधव प्रसाद त्रिपाठी, निरीक्षक, थाना माण्डा, राकेश कुमार, लेखपाल तहसील मेजा, अमर नाथ, लेखपाल, तहसील मेजा द्वारा सरसरी तौर पर बिना प्रकरण निस्तारण किये ही आख्या प्रस्तुत की गयी है। *(विभागीय कार्यवाही निर्गत किया जाय)*

शिकायत के क्रम में धनन्जय यादव, ग्राम विकास अधिकारी विकास खण्ड उरूवा, सुजीत कुमार, ग्राम विकास अधिकारी विकास खण्ड उरूवा, संदीप कुमार मिश्र, लेखपाल, मेजा, कैलाश सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी, मेजा, सुमित त्रिपाठी, उ०नि० थाना मेजा कमि० प्रयागराज, सुश्री सुधा पटेल, ग्राम पंचायत अधिकारी विकास खण्ड उरूवा, कमलेश कुमार सिंह, स०वि०अधि० आई०एस०बी०, विमल शुक्ला, लेखपाल मेजा, एवं रमाकांत तिवारी, पूर्ति निरीक्षक द्वारा बिना निस्तारण किये असंतोषजनक आख्या प्रस्तुत की गयी है। *(प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत किय जाय)*

उक्त के क्रम में जिलाधिकारी, प्रयागराज द्वारा यह निर्देश दिया गया कि जिन अधिकारी कर्मचारियों ने सरसरी तौर पर सतही व असंतोषजनक आख्या प्रस्तुत की है जिस हेतु 05 कार्मिको को विभागीय कार्यवाही एवं 09 कार्मिको को प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत किया जाय।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858