जावेद अख्तर के करियर में जुड़ी बड़ी उपलब्धि

पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर को भारतीय सिनेमा और साहित्य में योगदान के लिए साल 2025 का शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान साहित्य सम्मान मिलने वाला है। 29 नवंबर को यह सम्मान उन्हें दिया जाएगा।

पीटीआई की खबर के अनुसार 29 नवंबर को शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान (SOA) साहित्य सम्मान जावेद अख्तर को दो दिवसीय साहित्य महोत्सव के उद्घाटन पर दिया जाएगा। इस पुरस्कार में 7 लाख रुपये की नकद राशि, एक प्रशस्ति पत्र, देवी सरस्वती की एक रजत प्रतिमा और एक शॉल भी बॉलीवुड के नामी गीतकार को प्रदान की जाएगी।