भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘जोड़ी मोदी नितिश जी की हिट होइए’ गुरुवार को रिलीज हुआ। एक्टर-सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस गाने को शेयर किया। गाना सुनकर पवन सिंह के फैंस, यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया है।
बिहार में जल्द ही चुनाव हैं। पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। वह पार्टी का प्रचार करते हैं। इसी बीच उनका नया गाना ‘जोड़ी मोदी नितिश जी की हिट होइए’ रिलीज हुआ। इस गाने में वह पीएम मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार का जिक्र कर रहे हैं, इनकी जोड़ी को हिट बता रहे हैं।
