प्रयागराज: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान “मोंथा” के अवशेष के प्रभाव से पूर्वांचल में भारी वर्षा की संभावना,

प्रयागराज, भारी बर्षा कि संभावना चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़ , प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली , वाराणसी, संत रबिदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर , आजमगढ़,
बलिया, मऊ, देवरिया, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, आस पास के इलाको में मेघ गर्जन, और बज्र पात होने की संभावना है,
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान “मोंथा” के अवशेष के प्रभाव से पूर्वांचल में भारी वर्षा की संभावना

वर्तमान प्रेक्षणों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर चक्रवाती तूफान “मोंथा” 28 अक्टूबर की रात आंध्रप्रदेश तट पार करने के उपरान्त उत्तर-उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तरोत्तर कमजोर होकर आज 29 अक्टूबर की शाम 05:30 बजे दक्षिणी छत्तीसगढ़ के आसपास अवदाब के रूप में संकेन्द्रित था| आगामी 12 घण्टों के दौरान लगभग उत्तरी दिशा में आगे बढ़ने के साथ इसके कमजोर पड़कर सुस्पष्ट निम्नदाब क्षेत्र में परिवर्तित होने तथा इसके अवशेष के प्रभाव से 30-31अक्टूबर के दौरान दक्षिणी एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा के साथ पूर्वांचल के कुछ जिलों में भारी वर्षा होने की भी संभावना है| जिससे आगामी 31अक्टूबर तक प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में जहाँ जबरदस्त दैनिक उतार-चढ़ाव सम्भावित है वहीं न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है| तदुपरांत 01 नवंबर से वर्षा में प्रभावी तौर पर कमी आने तथा 02 नवम्बर से प्रदेश का मौसम शुष्क हो जाने से प्रदेश के अधिकतम तापमान में हो रहा उतार-चढ़ाव थमने से क्रमिक बढ़ोत्तरी के साथ न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट होने की संभावना है|

उक्त मौसम तंत्र की मौसम केन्द्र लखनऊ द्वारा सतत निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार निरंतर अपडेट जारी किए जाएंगे|

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858