भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज बुधवार, 29 अक्टूबर को कैनबरा में खेला गया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 9.4 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए, बाद में बारिश की वजह से मैच रद हो गया. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंदों पर नाबाद 39 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी जड़े. सूर्याकुमार टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के लगाने वाले दुनिया के पांचवें और भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज कौन हैं?
—भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. रोहित ने 150 टी20 मैचों में 205 गगनचुंबी छक्के लगाए हैं.
—टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में यूएई के बल्लेबाज मुहम्मद वसीम दूसरे नंबर पर हैं. वसीम ने अब तक 91 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 187 छक्के जड़े हैं.
—न्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. गुप्टिल ने 122 टी20 मैचों में 173 छक्के लगाए हैं.
—टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर चौथे नंबर पर हैं. बटलर ने अब तक 144 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 172 छक्के जड़े हैं.
—भारत के टी20 इंटरनेशनल टीम के कप्तान सूर्याकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं, सूर्यकुमार ने केवल 91 टी20 मैचों में 150 छक्के लगाए हैं.
—टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन छठे नंबर पर हैं. पूरन ने अपने करियर में 106 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 149 छक्के लगाए हैं.
—ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं. मैक्सवेल ने 124 टी20 मैचों में 148 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं.
