जनपद प्रयागराज के सभी तहसीलों में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध जिलाधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 28.10.2025 को बंजर, खलिहान, नवीन परती, चकमार्ग, तालाबी रकबा, सभी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध व्यापक अभियान के क्रम में जनपद के सभी तहसीलों में कार्यवाही करते हुए कुल 08 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। तहसील सोरांव के ग्राम हथिगहा में चकमार्ग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। तहसील कोरांव के ग्राम लेडियारी, गजाधरपुर, अयोध्या, गरन में चकमार्ग की भूमि, खजुरी कला में चारागाह की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। तहसील मेजा के ग्राम सींकी खुर्द में बंजर खाते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। तहसील बारा के ग्राम मौहरिया में खाद गड्ढा खाते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी प्रयागराज श्री मनीष कुमार वर्मा द्वारा सभी तहसील के उपजिलाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को निर्देषित किया गया है कि अतिक्रमण सम्बन्धित षिकायतों पर अविलम्ब कार्यवाही किया जाय, दूसरी ओर जिलाधिकारी प्रयागराज ने सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को निर्देषित किया है कि तहसील स्थित सरकारी भूमि/ग्राम सभा की भूमि का नवीन सर्वे करवायें तथा इसके आधार पर अतिक्रमण की श्रेणियों का निर्धारण करें तथा अतिक्रमण के विरूद्ध तद्नुसार कार्यवाही करें। अब तक इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आये तथा आने वाले दिनों में अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान निरन्तर जारी रहेगा।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
