फैमिली, फ्रेंड्स या प्यार नहीं, इस चीज को खोने से डरते हैं सलमान खान, खुद किया था खुलासा

सलमान खान ना सिर्फ अपनी हिट फिल्मों और दबंग अंदाज के लिए बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार में शुमार हैं बल्कि अपने लाइफस्टाइल की वजह से भी फैन्स के बीच हमेशा चर्चा में रहते हैं. लेकिन आज हम आपको उनकी फिल्मों या लव लाइफ के बारे में नहीं बल्कि ये बताएंगे कि बॉलीवुड के इतने बड़े सुपरस्टार को आखिर किस चीज से डर लगता है.

पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने अपने इस डर को लेकर खुद खुलासा किया था. सलमान ने पर्सनल लाइफ से भी जुड़ी कई चीजें शेयर की थीं. दऱअसल जब सलमान खान से सवाल पूछा गया था कि वो आखिर किस चीज से सबसे ज्यादा डरते हैं तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया था.

सलमान खान ने इस सवाल के जवाब में कहा था कि, ‘मैं सबसे ज्यादा रिस्पेक्ट खोने से डरता हूं, मैं किसी को निराश करने से सबसे ज्यादा घबराता हूं. उन्होंने कहा कि जो लोग मुझे प्यार करते हैं. वो परिवार हों, दोस्त हों या फिर फैन्स…मैं उनकी नजरों में रिस्पेक्ट नहीं खोना चाहता. मैं बस इसी चीज से सबसे ज्यादा डरता हूं. बाकी किसी चीज से मुझे कोई डर नहीं लगता है.’