90s के सुपरस्टार के तौर पर गोविंदा को जाना जाता है। लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा विषय बनने वाले गोविंदा फिलहाल अपनी एक अपकमिंग मूवी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। खबर है कि गोविंदा के हाथ सलमान खान की एक बड़ी फिल्म लग गई है और इसके जरिए हीरो नंबर-1 का कमबैक होना तय माना जा रहा है।
इस बीच हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि वह कौन सी फिल्म होगी, जिसके जरिए 18 साल बाद बॉलीवुड के पार्टनर की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आएगी।
सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए काफी जाने जाते हैं। कई ऐसे कलाकार रहे हैं, जिन्हें बुरे वक्त में सलमान ने अपनी मूवीज में काम दिया है। ऐसा ही कुछ उन्होंने फिलहाल गोविंदा को लेकर किया है। खबरों की मानें तो आने वाले समय में गोविंदा सलमान खान की मोस्ट अवेटेड मूवी बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर हीरो नंबर-1 का मूंछों वाला लुक हाल ही में खूब वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा सलमान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 के मंच पर पहुंचीं। जहां सलमान ने इशारों ही इशारों में गोविंदा संग काम करने को लेकर बात कही थी। इसके बाद से ये कयास तेज हो गए कि सलमान और गोविंदा दोनों निर्देशक अपूर्व लाखिया की वॉर ड्रामा बैटल ऑफ गलवानमें एक साथ नजर आ सकते हैं। हालांकि, दस्तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
