आजमगढ़ ::-आजमगढ़ के कंधरापुर थाना के पास भारत की स्वतंत्रता में अहम योगदान निभाने वाले व अपनी लेखनी के द्वारा पत्रकार जगत को नई दिशा देने वाले गणेश शंकर विद्यार्थी के जयंती पर के.सी.एम. जूनियर हाई स्कूल कंधरापुर में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशन पर आजमगढ़ जिला कार्यकारिणी ने संगोष्ठी का आयोजन किया । गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन संघर्ष भरा रहा और वह आजादी की लड़ाई में भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद के साथ काम करते हुए अपनी लेखनी के द्वारा क्रांति की अलख को लगातार जागते रहे जिसके कारण कई बार उन्हें जेल भी जाना पड़ा विद्यार्थी जी समाज में एकता लाना चाहते थे और एकता को बचाने में कानपुर में हुए दंगे को शांत कराने में अपना बलिदान दे दिया । संगोष्ठी में आए हुए दूर-दूर से पत्रकारों ने अपने वक्तव्य रखें कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुर्गा राय प्रांतीय संरक्षक रामचंद्र राय विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र विश्वकर्मा गांव जवार के मुख्य संपादक रविकांत चौहान मंडल अध्यक्ष कृष्णमणि शुक्ला प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह महामंत्री सुरेश चंद यादव ने मंच की शोभा बढ़ाई । वक्ताओं ने अपनी बातें रखते हुए बताया कि पत्रकारिता को नए आयाम देने के लिए सत्य की शरण लेनी पड़ेगी और पूंजीवाद साम्राज्यवाद सामंतवाद को कलम की ताकत से खत्म करने और साथ ही देश हित में समानतावाद को मजबूत करने के लिए काम करना होगा । पत्रकार देश के उत्थान और पतन दोनों का जिम्मेदार होता है इसलिए लेखनी को पक्षीय तौर पर नहीं चलना चाहिए लोगों ने चर्चा के दौरान पत्रकारों के हितों की बात करते हुए पत्रकारों को पेंशन वेतन किराया भत्ता देने की भी बात कही । पत्रकार सच्ची पत्रकारिता तभी कर सकता है जब वह अर्थ युग में आर्थिक समस्याओं से मुक्त हो । कार्यक्रम में अभिषेक पांडेय, आरती, गिरी रमेश चंद्र, सुरेश गुप्ता, तौकीर अहमद,सुरेश गौतम, रीना गुप्ता,रमाकांत दुबे कोदई यादव मंतराज यादव नीरज छविनाथ ओमप्रकाश सिंह प्रवक्ता सहित दूर-दूर से आए तमाम पत्रकार मौजूद रहे ।
अजय कुमार जिला ब्यूरो चीफ आजमगढ़ ( द दस्तक 24 )
