प्रयागराज,जनपद प्रयागराज के सभी तहसीलों में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध जिलाधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 25.10.2025 को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा राजस्व एवं पुलिस बल को संयुक्त कार्ययोजना बनाकर बंजर, खलिहान, नवीन परती, चकमार्ग, तालाबी रकबा, सभी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिया गया, इसके क्रम में जनपद के सभी तहसीलों में जबरदस्त कार्यवाही करते हुए जिले की समस्त तहसीलों में कुल 55 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। तहसील सोरांव के ग्राम रामनगर उमरी निजामपुर, बलकरनपुर, कुरेशर उपरहार, अरूआंव, परसूपुर नारी, बरईहरख, रूदापुर, सिंगारपुर, मलाक चौधरी में चकमार्ग व ग्राम सराय बादशाह कुली में सार्वजनिक भूमि, ग्राम जगदीशपुर में चारागाह, डहरपुरमाफी में नाली की भूमि, गद्दोपुर में खाद गड्ढा को अतिक्रमण मुक्त किया गया। तहसील कोरांव के ग्राम कुरहरा, गेरूआडीह में चकमार्ग, ग्राम दर्शनी में नाली की भूमि, गजाधरपुर में नान० जेड०ए० की भूमि तथा ग्राम खजुरी खुर्द व कंचनपुर में रास्ता की भूमि व ग्राम दर्शनी में श्मसान की भूमि व ग्राम ढेरहन में तालाब की भूमि व ग्राम बेलहाकला में रास्ते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। तहसील मेजा के ग्राम गेदुराही, रामनगर, ममोली, मेजा खास व कनेवरा में चकमार्ग व ग्राम सुजनी में पहाड की भूमि, ग्राम सिरसा में कब्रिस्तान की भूमि, ग्राम सलैया कला में बंजर की भूमि, ग्राम सकरी में मन्दिर की भूमि, ग्राम सिरहिर में परिक्रमा मार्ग तथा ग्राम सलैया में नवीन परती की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। तहसील फूलपुर के ग्राम कुतुबपट्टी उर्फ अहियापुर, उस्तापुर महमूदाबाद उपरहार, खोजापुर में चकमार्ग एवं अस्पताल की भूमि, ग्राम कांदी में नवीन परती की भूमि, रहिमापुर में रास्ते की भूमि, कहली में भीटा खाते की भूमि, मण्डौर में नाली खाते की भूमि, पदमपुर में खलिहान खाते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। तहसील हंडिया के ग्राम अर्जुनपट्टी, गांम डुढेहरी स्थित चकमार्ग ग्राम रायपुर में खादगड्ढा, डुबकी खुर्द में मार्ग की भूमि, तथा ग्राम जगुआसोधा में बंजर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। तहसील बारा के ग्राम जारी में मरघट, ग्राम तेलघना में शमसान, बाराखास में रास्ते की भूमि, मनकवार में चकमार्ग, ग्राम गर्गीज में पहाड की भूमि, मवैया कला में रास्ते की भूमि व ग्राम जोधीमझिायारी में रास्ता की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। तहसील सदर के ग्राम बेली उपरहार में राजकीय आस्थान की भूमि व ग्राम असरावे कला में चकमार्ग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी प्रयागराज मनीश कुमार वर्मा द्वारा सभी तहसील के उपजिलाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अतिक्रमण सम्बन्धित शिकायतों पर अविलम्ब कार्यवाही किया जाय, दूसरी ओर जिलाधिकारी प्रयागराज ने सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को निर्देशित किया है कि तहसील स्थित सरकारी भूमि/ग्राम सभा की भूमि का नवीन सर्वे करवायें तथा इसके आधार पर अतिक्रमण की श्रेणियों का निर्धारण करें तथा अतिक्रमण के विरूद्ध तद्नुसार कार्यवाही करें। अब तक इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आये तथा आने वाले दिनों में अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान निरन्तर जारी रहेगा।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
