पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर रात के अंधेरे में एयर स्ट्राइक कर उसके 3 नौजवान क्रिकटरों को मौत की घाट उतार दिया. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. पाकिस्तान की ओर से खिलाड़ियों को निशाना बनाए जाने के बाद क्रिकेट जगत भी हैरान है. लोगों का कहना है कि पाकिस्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट से बैन कर देना चाहिए. हाल में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशिया कप ट्रॉफी लेकर भाग गए थे. भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया. लेकिन जब भारतीय खिलाड़ियों ने मोहसिन के हाथों ट्रॉफी लेने से मना किया तो एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष नकवी उस ट्रॉफी को लेकर होटल में भाग गए थे. अभी तक भारत को वो ट्रॉफी नहीं मिली है.
अफगानिस्तान के क्रिकेटर कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून की पकतीका प्रांत के अरगुन जिले में पांच अन्य के साथ हत्या कर दी गई. जब वे प्रांत की राजधानी शराना से एक दोस्ताना मैच खेलकर लौट रहे थे. इस घटना में सात अन्य घायल हुए हैं. खिलाड़ियों की मौत से लोगों का खून खौल उठा है. लोग चाहते हैं कि पाकिस्तान को अब इंटरनेशनल क्रिकेट से बैन कर दिया जाए. पाकिस्तान के इस कायराना हरकत की दुनिया भर में थू थू हो रही है. इस घटना के बाद अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने से इनकार कर दिया है. इससे पहले भारत ने भी पाकिस्तान से बाइलेटरल सीरीज खेलने से इनकार कर दिया था. टीम इंडयिा ने पाकिस्तान से आखिरी बार 2012-13 में बाइलेटरल सीरीज खेली थी. तब पाकिस्तान की टीम भारत के दौरे पर आई थी.
लोगों ने पाकिस्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट से बैन करने की मांग की
अफगानिस्तान की ट्राई सीरीज में खेलने से इनकार के बाद पीसीबी नई टीम की तलाश कर रहा है.एक ओर लोग जहां नौजवान क्रिकटरों की मौत से सदमे में हैं वहीं पीसीबी को ट्राई सीरीज खेलने की पड़ी है. उसे लगता है कि अगर ये सीरीज रद्द हुई तो फिर उसे करोड़ों का चपत लगेगा. पाकिस्तान , अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच सीरीज 17 से 29 नवंबर तक रावलपिंडी और लाहौर में खेली जानी थी. पीसीबी अपने फैसले पर अडिग है कि वो नवंबर में प्रस्तावित टी20 ट्राई सीरीज तय समय पर ही करवाएगा. पीसीबी के इस गैर जिम्मेदाराना रवैय से लोग खफा हैं. सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तान को बैन करने की मांग कर रहे हैं. लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त रोष है. सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तान को बाहर करने की मांग कर रहे हैं. लोग अब पाकिस्तानी टीम को इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं देखना चाहते हैं.
आईसीसी ने पाकिस्तान के इस बर्बर रवैये की निंदा की
आईसीसी और बीसीसीआई ने भी पाकिस्तान के इस बर्बर रवैये की निंदा की है. आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने पक्तिका प्रांत के अरगुन और बरमल जिलों में हुए हवाई हमले में मारे गए अफगानिस्तान के तीन होनहार क्रिकेटरों के निधन पर दुख व्यक्त किया. रिपोर्टों के अनुसार माना जा रहा है कि ये हवाई हमले पाकिस्तान ने किए जिससे दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम भी रुक गया है.
जय शाह ने अफगानिस्तान का किया सपोर्ट
शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘अफगानिस्तान के तीन युवा क्रिकेटरों कबीर आगा, सिबगतुल्लाह और हारून की मौत से बेहद दुखी हूं. इन खिलाड़ियों के सपने मूर्खतापूर्ण हिंसा के कारण टूट गए. ऐसी होनहार प्रतिभाओं का जाना न केवल अफगानिस्तान के लिए बल्कि क्रिकेट जगत के लिए एक त्रासदी है. हम अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और इस हृदयविदारक घटना पर शोक व्यक्त करने वाले सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं.’
बेशर्मी पर उतरा पाकिस्तान, बोला समय पर कराई जाएगी ट्राई सीरीज
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नेपाल और यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) जैसी एसोसिएट बोर्ड के संपर्क में है. हालांकि उसकी पहली प्रायोरिटी टेस्ट खेलने वाली टीम को ट्राई सीरीज में जोड़ने की है. पीसीबी अफगानिस्तान के विकल्प के तौर पर जिम्बाब्वे को इस सीरीज में खेलने के लिए मना सकता है. पीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अफगानिस्तान की जगह दूसरी टीम को शामिल करने के लिए वे दूसरे बोर्ड से बातचीत कर रहे हैं. अधिकारी ने कहा ,‘अफगानिस्तान के नहीं खेलने पर भी सीरीज समय पर होगी. हम दूसरी टीम तलाश रहे हैं और एक बार तय होने पर घोषणा की जाएगी.
