बड़ोदरा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 गुजरात के बड़ोदरा जिले में एक बड़ा ट्रेन हादसा होने की खबर सामने आई है। हादसा पंचमहल जिले के गोधरा के पास पांड्यापुरा गांव के नजदीक रेलवे की मुख्य ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) केबल की स्टे ट्यूब और ब्रैकेट ट्यूब टूटने के कारण हुआ।
जानकारी के अनुसार, उस समय पांड्यापुरा गांव में भागीरथ माइंस के खदान में ब्लास्टिंग की जा रही थी। विस्फोट के दौरान पत्थरों के उड़ने से आसपास भगदड़ मच गई और इसी दौरान एक बड़ा पत्थर पास से गुजर रही रेलवे लाइन पर गिर गया।
पत्थर के गिरने से रेलवे की मुख्य बिजली केबल की स्टे ट्यूब और ब्रैकेट ट्यूब टूट गई और ओवरहेड बिजली केबल क्षतिग्रस्त हो गई। इस वजह से गोधरा-आनंद रेलवे लाइन पर यातायात बाधित हो गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने लाल कपड़ा दिखाकर ट्रेन को रोकने की कोशिश की, लेकिन पायलट को समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाने में सफलता नहीं मिली। इसके कारण हादसा टल नहीं सका।
रेलवे अधिकारियों ने तत्काल ट्रेन यातायात रोककर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभावित लाइन की मरम्मत का कार्य तेजी से जारी है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सुरक्षित मार्ग पर यात्रा करने और आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने की अपील की है।
