अक्षय कुमार की हर बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ रही ‘जॉली एलएलबी 3

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कॉमेडी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने चौथे वीकेंड गजब की वापसी की है. फिल्म की कमाई वीकडेज में लाखों में सिमट गई थी लेकिन चौथे शनिवार को ये फिर से करोड़ का आंकड़ा आराम से टच कर गई.

फिल्म की कमाई में कल 100 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है. अब आज यानी 24वें दिन रविवार की छुट्टियों की वजह से इसमें और भी तेजी आ सकती है. फिल्म ने पहले हफ्ते में 74 करोड़, दूसरे हफ्ते में 29 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 7.3 करोड़ रुपये बटोरे. 22वें दिन फिल्म की कमाई 11.11 प्रतिशत के उछाल के साथ 50 लाख हो गई. वहीं 23वें दिन इसमें 100 प्रतिशत की ग्रोथ हुई और ये बढ़कर फिर से 1 करोड़ पहुंच गई.

अब आज यानी 24वें दिन 10:25 बजे तक 1.04 करोड़ कमाते हुए टोटल 112.84 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. बता दें कि सैक्निल्क पर उपलब्ध आज का डेटा फिलहाल फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.