उ०प्र० इण्टरनेशनल ट्रेड शो की तर्ज पर जनपद प्रयागराज में भारत स्काउट एण्ड गाइड इण्टर कालेज, ममफोर्डगंज, प्रयागराज में लगे स्वदेशी मेला प्रदर्शनी में पीसीएस की परीक्षा के बाद आज दिनांक 12.10.2025 को शाम से स्वदेशी मेला प्रदर्शनी में स्थानीय विशिष्ट उत्पादों के स्टॉलों पर आगन्तुको की अत्यधिक भीड़ बनी रही। विभिन्न जनपदों से परीक्षा देने आये अभ्यर्थियों द्वारा मेले का भरपूर आनन्द लिया गया और खरीददारी भी की गयी। कालीन उत्पाद, केला प्रसंस्करण, ऑवला प्रसंस्करण उत्पाद, मसाला उत्पाद, हैण्डमेड उत्पादों आदि की अत्यधिक बिकी रही, रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा मेले में भ्रमण एवं खरीददारी की गयी और उनके द्वारा मेला आयोजन की सराहना भी की गयी और उनके द्वारा यह इच्छा व्यक्त की गयी कि सरकार को इस तरह का आयोजन प्रत्येक पर्व पर कराया जाना चाहिए जिससे स्थानीय उत्पादों एवं छोटे उद्यमियों को भी बढ़ावा मिले और लोकल फार वोकल को बल मिले। मेले में दीपावली से सम्बन्धित सजावटी सामग्री व पूजा सामग्रियों की काफी बिकी हुई, जिससे स्टालधारकों में काफी उत्साह रहा। प्रदर्शनी में नित्य सायं 07:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर के लोक कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जा रही है, जिसे लोगो द्वारा काफी सराहना भी मिल रही है। आज सायं 07:00 बजे श्री इन्द्रजीत पटेल एवं उनकी टीम द्वारा ‘बिरहा’ गायन ने दर्शकों का मन मोह लिया। कल दिनाक 13.10.2025 को सायं 07:00 बजे से श्री राजनाथ एवं उनकी टीम द्वारा ‘लोकगीत’ गायन की प्रस्तुति की जायेगी।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
