सीट शेयरिंग पर दोनों गठबंधन की तरफ से सब कुछ ठीक ? जानिए क्या है एनडीए और महागठबंधन का संभावित फार्मूला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सबसे बड़ी डील अभी भी अधर में है. NDA और महागठबंधन दोनों में सीट बंटवारे पर अंतिम सहमति नहीं बन पाई है. सूत्रों के मुताबिक रविवार यानी आज दोनों गठबंधन दिल्ली में अलग-अलग बैठकों में अंतिम फार्मूला तय कर सकते हैं. जहां NDA में BJP और JDU के बीच सीटों का लगभग फार्मूला तैयार है, वहीं महागठबंधन में RJD और कांग्रेस के बीच अभी भी कुछ सीटों पर मतभेद बने हुए हैं.

सूत्रों के अनुसार, NDA में BJP और JDU प्रमुख तौर पर अधिकांश सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. BJP के खाते में 101 सीटें और JDU के खाते में 102 सीटें जाने की संभावना है. जबकि छोटे दलों को उनके क्षेत्रीय प्रभाव के हिसाब से हिस्सेदारी दी जाएगी. LJP (रामविलास) को 26 सीटें, साथ ही राज्यसभा की एक सीट और विधान परिषद की दो सीटें मिलने की चर्चा है.
HAM (जीतनराम मांझी) को 8 सीटें.
और RLM (उपेंद्र कुशवाहा) को 5 से 7 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है.

NDA के नेताओं की रविवार को दिल्ली में अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें कई नेता शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि बैठक में सीटों पर अंतिम मुहर लग सकती है और अगले हफ्ते तक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो सकती है.

वहीं दूसरी तरफ, महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला अब तक तय नहीं हुआ है. RJD और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर लंबी चर्चा जारी है. सूत्रों के अनुसार, महागठबंधन के भीतर सीट वितरण का संभावित फार्मूला कुछ इस तरह है RJD: 134-135 सीटें
INC (कांग्रेस): 54-55 सीटें
CPI (ML): 21-22 सीटें
CPI: 6 सीटें
CPI(M): 4 सीटें
VIP: 15-16 सीटें
JMM, RLJP, IIP और अन्य दलों को मिलाकर 6-7 सीटें.