मैं वनडे क्रिकेट खेलना चाहता हूं,’ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ODI टीम में जगह न मिलने पर जडेजा का आया पहला रिएक्शन

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम से बाहर किए जाने पर परिपक्व प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस फैसले पर कोई हैरानी नहीं हुई। क्योंकि टीम प्रबंधन ने पहले ही उनसे इस बारे में स्पष्ट बातचीत कर ली थी।

जडेजा ने कहा कि चयन उनके हाथ में नहीं है, लेकिन जब भी मौका मिलेगा। वे टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि, वह वनडे क्रिकेट खेलना चाहते हैं।