सीतापुर:जिलाअध्यक्ष की अध्यक्षता में ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन तहसील मिश्रित इकाई की सम्पन्न हुई तीसरी बैठक ?

मिश्रित / शनिवार 11 अक्टूबर को कस्बा मिश्रित के मेला मैदान में स्थित विद्यजेन्द्र गेस्ट हाउस में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इकाई तहसील मिश्रित की तीसरी बैठक का जिलाध्यक्ष सुदीप मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजन सम्पन्न हुआ । आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी मिश्रित शैलेन्द्र कुमार मिश्र , सीओ आलोक प्रसाद , चौरासी कोसीय परिक्रमा मेला अध्यक्ष पहला आश्रम के महंत नारायण दास जी महराज , नैमिष आश्रम के हरिहरानंद जी महराज ने भाग लिया । बैठक में पधारे सभी अतिथियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया । आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने संगठन के विस्तार पर चर्चा की । और तहसील इकाई मिश्रित की कार्यकारिणी समीक्षा की गई । तथा नवम्बर मांह तक कार्यकारिणी की पूर्ण सूंची जिला कार्यालय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए । आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत बनाने हेतु सभी तहसील अध्यक्षों को विशेष सदस्यता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया । तथा नवम्बर मांह तक सभी फार्म जिला कार्यालय पर जमां कराने के निर्देश दिए गए । आयोजित बैठक में मिश्रित तहसील अध्यक्ष सुनील आनंद ने तहसील इकाई मिश्रित की कार्यकारिणी सूंची जिलाध्यक्ष के समक्ष पेश की । जिसमें ब्लाक अध्यक्ष गोंदलामाऊ विवेक सिंह , ब्लाक उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह , ब्लाक सचिव धर्मेंद्र कुमार भारती , ब्लाक सदस्य आकाश सिंह , ब्लाक अध्यक्ष मिश्रित रविशंकर , ब्लाक सदस्य श्यामा कुमार मौर्य , ब्लाक उपाध्यक्ष मिश्रित शुभम शुक्ला , ब्लाक सदस्य पवन कुमार दिनकर , सदस्य नीरज कुमार मौर्य , सदस्य कौशल कुमार मौर्य , वरिष्ठ संरक्षक डा. रजनीश मिश्रा को रखा गया है । आयोजित बैठक में जिला इकाई सीतापुर के ज्ञानेन्द्र मौर्य , मनीष मौर्य , श्रवण कुमार मिश्र , विजय यादव , ऋषी मिश्रा , राजबहादुर मौर्य आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे ।