इटावा :जूनियर स्तर की ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का कंपोजिट विद्यालय दीग में किया गया आयोजन

बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वाधान में विकास खण्ड ताखा की जूनियर स्तर की ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय दीग में आयोजित की गई।अघीनी की भावना ने 100 मीटर दौड़, चक्का फेंक व लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्तकर चैंपियन बनी।प्रतियोगिता में 100,200,400 व 600 मीटर दौड़े,लंबी कूद,ऊंची कूद,गोला फेंक,चक्का फेंक आदि प्रतियोगिताएं कराई गई।बच्चों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग लिया और बहुत खुश दिखे।प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया।100 मीटर बालक वर्ग में मामन के सागर में पहला, पटियात के अरनव ने दूसरा,बालिका वर्ग में अघीनी की भावना ने पहला, दीग की अनुष्का ने दूसरा,200 मीटर बालक वर्ग में अघीनी के निखिल ने पहला,मामन के सनी ने दूसरा,बालिका वर्ग में दीग की चांदनी ने पहला, पटियात की नव्या ने दूसरा 400 मीटर बालक वर्ग में दीग के अंकुश ने पहला,मामन के सागर ने दूसरा,बालिका वर्ग में दीग की अनामिका ने पहला, अमथरी की सोनाक्षी ने दूसरा 600 मीटर बालक वर्ग में मामन के टिंकू ने पहला, दीग के हसन ने दूसरा,बालिका वर्ग में दीग की सपना ने पहला,भाऊपुरा की ज्योति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।लंबी कूद बालक में पटियात के हरीओम ने पहला,अघीनी के रंजीत ने दूसरा,बालिका वर्ग में अघीनी की भावना ने पहला, दीग की मुस्कान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।समापन के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय दीग के प्रधानाध्यापक राजेंद्र राठौर ने समस्त विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।अंकुर यादव,मुनीश कुमार,अरुण कुमार,प्रदीप शर्मा,संदीप कुमार,विकास यादव,सुधीर शरण ने निर्णायक की भूमिका निभाई।इस मौके पर अनिरुद्ध कुमार,राजकुमार,कुलदीप कुमार, हरिश्चन्द्र सिंह, केशव दुबे,हेमंत कुमार,रजनीश राजपूत,कुसुमलता ,दीपा राजपूत समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

रिपोर्टर माता प्रसाद