फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अक्टूबर 2025 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी अभियान के तहत फर्रुखाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।
थाना नवाबगंज क्षेत्रांतर्गत मु.अ.सं. 266/2009, वाद संख्या 2450/2009, धारा 324 भादंवि से संबंधित प्रकरण में अभियुक्त विलायती यादव पुत्र अमर सिंह निवासी राजारामपुर मेई, थाना नवाबगंज, जिला फर्रुखाबाद को दोषसिद्ध कर मा० एसीजेएम कोर्ट, जनपद फर्रुखाबाद द्वारा 01 वर्ष 08 माह 06 दिन का साधारण कारावास एवं ₹500 अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।
इस मामले में थाना पुलिस, फतेहगढ़ पुलिस टीम / मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष, कोर्ट पैरोकार एवं कोर्ट मोहर्रिर के समन्वित प्रयासों से यह सफलता प्राप्त हुई।
इस प्रभावी पैरवी में ए०पी०ओ० श्री जितेन्द्र कुमार, को० मो० का० प्रिंस तेवतिया, तथा पैरोकार हे०का० विपिन कुमार का विशेष योगदान रहा।
यह कार्रवाई पुलिस विभाग की अपराधियों को सजा दिलाने की प्रतिबद्धता एवं न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता का प्रतीक है।
