ब्लैक लहंगे में ‘देवी’ बनकर रैंप पर छाईं सुष्मिता सेन, पहचानना हुआ मुश्किल

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फॉर्मर मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपने स्टाइलिंग सेंस से फैंस का दिल जीत लेती हैं. एक बार फिर उन्होंने अपने गॉर्जियस लुक से हर किसी को इंप्रेस कर दिया है. वहीं उनका नया हेयरकट भी खूब वायरल हो रहा है. सुष्मिता सेन 49 साल की उम्र में रैंप पर वॉक करके हर किसी को सरप्राइज कर दिया है. एक्ट्रेस बॉम्बे फैशन वीक में फैशन डिजाइनर सोनाली जैन के लिए रैंप पर उतरी थीं. अब एक्ट्रेस ने रैंप से अपनी खूबसूरत फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इनमें एक्ट्रेस गजब ढा रही हैं. गोल्डव वर्क वाला ब्लैक कलर का हैवी लहंगा पहने सुष्मिता बेहद गॉर्जियस दिख रही थीं. इसके साथ उन्होंने फुल स्लीव्स ब्लाउज और नेट का दुपट्टा कैरी किया था. लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने हैवी गोल्डन नेकलेस पेयर किया था. स्मोकी आई मेकअप और डार्क रेड लिपस्टिक लगाए वो बहुत प्यारी लग रही थीं. इस दौरान सुष्मिता का साधना हेयरकट देखने को मिला. इस लुक में वो काफी क्यूट और क्लासी लग रही थीं.इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘आई लव यू सोनाली जैन. क्या शानदार शो था. मुझे “देवी” उत्सव का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद!. सचमुच बहुत प्यारा.’