‘कांतारा चैप्टर 1’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही शानदार परफॉर्म कर रही है. इसे रिलीज हुए अब 5 दिन हो चुके हैं और इस दौरान इसने ना केवल छप्परफाड़ कमाई कर ली है बल्कि कई फिल्मों के रिकॉर्ड को भी धूल चटा दी है. वहीं अब वीकडेज में एंट्री करने के बाद इसकी कमाई में गिरावट भी दर्ज की गई है. फिर भी इसने पहले मंडे का टेस्ट ना केवल पास किया है बल्कि शानदार कारोबार भी कर लिया है.
इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘कांतारा चैप्टर 1’ 61 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था. इसके बाद इसने दूसरे दिन 45.4 करोड़ और तीसरे दिन 55 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं चौथे दिन फिल्म की कमाई 63 करोड़ रुपये रही. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंडे को 30.50 करोड़ रुपये कमाए हैं.
इसी के साथ ‘कांतारा चैप्टर 1’ की 5 दिनों की कुल कमाई अब 255.75 करोड़ रुपये हो गई है.
