सीतापुर: विवाहिता ने पति पर मारपीट और बेटी पर गलत नियत का लगाया आरोप

सीतापुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अक्टूबर 2025 थाना कमलापुर क्षेत्र के ग्राम लछिमनपुर मजरा बेहड़ा बैकुण्ठपुर की निवासी कामिनी देवी पत्नी पप्पू उर्फ़ वीरेंद्र कुमार ने पति और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी है।

प्रार्थिनी (कामिनी देवी) ने अपने प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है कि उनकी शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम धिमौरा में हुई थी। आपसी मतभेद के कारण वह अपने मायके हथिया गाजीपुर थाना मानपुर में रहने लगीं। इस दौरान उनकी मुलाकात पप्पू उर्फ़ वीरेंद्र से हुई। पप्पू ने खुद को पहले से शादीशुदा बताते हुए कहा कि उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है और उसके दो पुत्र व एक पुत्री हैं।

कामिनी देवी ने भी अपनी पहली शादी की जानकारी देते हुए बताया कि उनके पहले पति से दो पुत्र और एक पुत्री थीं, जिनमें दोनों पुत्र पिता के पास और पुत्री उनकी सुपुर्दगी में रही। दोनों पक्षों की सहमति और शर्तों के अनुसार स्टाम्प पर लिखित कर विवाह हुआ, जिसमें पुत्री की पढ़ाई और विवाह की जिम्मेदारी विपक्षी पप्पू ने स्वीकार की थी।

कामिनी देवी का आरोप है कि लगभग 12 वर्ष तक साथ रहने के बाद अब उनका पति और उसके पुत्र नाजायज तरीके से उन्हें मारते-पीटते हैं और अश्लील गालियाँ देते हैं। प्रार्थिनी का कहना है कि 2 अक्टूबर 2025 को बिना किसी कारण बताए पति ने लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की और घर से भगा दिया।

सबसे गंभीर आरोप प्रार्थिनी ने यह लगाया कि पति उनकी पुत्री पर भी गलत नियत रखता है। उन्होंने मामले की शिकायत करते हुए पति के मोबाइल नंबर (6306755448) का भी उल्लेख किया है और थाना प्रभारी निरीक्षक से मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उचित धाराओं में कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।