वुमन वर्ल्ड में भारत-श्रीलंका मैच के ब्रेक के दौरान बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने दिवंगत गायक जुबीन को 13 मिनट तक एक म्यूजिकल ट्रिब्यूट दिया। स्टेडियम में लगभग 25,000 दर्शक बैठे थे। श्रेया ने जुबीन के हिट गानों को वर्ल्ड कप थीम सॉन्ग ‘ब्रिंग इट होम’ के साथ पेश किया। श्रेया घोषाल ने जुबीन का मशहूर गीत भी गाया, जिसे सुनकर फैंस काफी इमोशनल हो गए। पीटीआई के अनुसार स्टेडियम ‘जॉय जुबीन दा’ के नारों से गूंज उठा था। फैंस ने दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि देते हुए बैनर भी लहराए। वुमन वर्ल्ड कप में श्रेया ने जुबीन गर्ग के मशहूर गाना ‘मायाबिनी रातिर बुकुट’ गाया, इसी गाने के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। जुबीन की भी चाहत थी कि उनके गुजर जाने के बाद फैंस यही गाना गाए। क्रिकेट स्टेडियम भी जुबीन के इसी गीत से गूंज रहा था। बताते चलें कि 19 सितंबर को सिंगापुर में उनके असामयिक निधन से असम में शोक की लहर दौड़ गई थी।
श्रेया ने जुबीन गर्ग को दिया म्यूजिकल ट्रिब्यूट, इमोशनल हुए फैंस
