गतवर्ष की भाँति गांधी जयन्ती 02 अक्टूबर, 2025 के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश आबकारी नियमावली में निर्दिष्ट लाइसेन्स की शर्तों के अधीन जनपद प्रयागराज के समस्त आबकारी अनुज्ञापनों को बन्द रखे जाने हेतु मैं मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी / लाइसेन्स प्राधिकारी, प्रयागराज आदेश देता हूँ कि जनपद की समस्त आबकारी अनुज्ञापन थोक व फुटकर दुकानें (यथा देशी मदिरा, कम्पोजिट शाप, माडलशाप, भांग की दुकानों, एफ०एल०-9/9ए, एफ0एल0-16, एफ0एल0-17 व होटल बार/रेस्त्रॉ बार/माइको ब्रिवरी मिथाइल एल्कोहल सम्बन्धित अनुज्ञापनों / एफ0एल0-39,40,41 एवं 49 आदि) बिकी हेतु पूर्णतः बन्द रखी जायेंगी। उक्त बन्दी के लिए अनुज्ञापियों को किसी प्रकार का प्रतिफल अथवा छूट देय नहीं होगी। उक्त आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए।
(मनीष कुमार वर्मा)
जिलाधिकारी / लाइसेन्स प्राधिकारी,
प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
