जनपद के बैंकों की तिमाही समीक्षा बैठक में ऋण-जमानुपात एवं सीएम युवा उद्यमी योजना रही मुख्य मुद्दा प्रयागराज जनपद स्थित सभी बैंकों की वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम त्रैमास की जिलास्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) एवं द्वितीय त्रैमास की जिलास्तरीय सलाहकार समिति (डीसीसी) की तिमाही बैठक का आयोजन जनपद के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में किया गया| अग्रणी बैंक के अधिकारी गौरव त्रिपाठी के द्वारा बताया गया कि माननीया मुख्य विकास अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में तथा भारतीय रिज़र्व बैंक लखनऊ से आये एलडीओ सुधीर पाण्डेय जी एवं नाबार्ड के डीडीएम अनिल कुमार शर्मा जी की उपस्थिति में प्रयागराज जनपद के अग्रणी जिला प्रबंधक मणि प्रकाश मिश्रा जी ने बैठक का संचालन किया गया |अग्रणी जिला प्रबंधक मणि प्रकाश मिश्रा जी ने बैठक को प्रारंभ करते हुए बताया की वित्तीय वर्ष 2025-26 की जून तिमाही में जनपद प्रयागराज का ऋण-जमानुपात 40.80% है जो कि राज्य के ऋण-जमानुपात से काफी पीछे है
मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने 40% से कम ऋण-जमानुपात वाले प्रमुख बैंकों मुख्य रूप से भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल आदि बैंकों को अपना ऋण-जमानुपात सुधारने के लिए मोनिटरेबल एक्शन प्लान बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए| वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत जनपद ने कुल लक्ष्य का 41.15% लक्ष्य प्राप्त किया परन्तु प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में मात्र 28.5% ही रही | भारतीय स्टेट बैंक ने प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में प्राप्त लक्ष्य का मात्र 25.98% लक्ष्य ही प्राप्त किया जिसके लिए सीडीओ महोदया ने असंतोष प्रकट करते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष में सभी बैंकों को प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक ऋण देने का आह्वान किया जिससे कि केंद्र एवं राज्य सरकारों की मौजूदा नीति के अंतर्गत सबका साथ सबका विकास का संकल्प पूर्ण हो सके| एलडीएम ने बैंकों द्वारा राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक ऋण-योजनाओं यथा एमवाईएसवाई, ओडीओपी, माटीकला आदि में लक्ष्य पूर्ण करने के लिए बैंकों को सभी लंबित आवेदनों के त्वरित निस्तारण के लिए अनुरोध किया वर्तमान में मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत बैंकों द्वारा जनपद को प्राप्त वार्षिक लक्ष्य 2900 के सापेक्ष कुल 1235 आवेदन स्वीकृत एवं 1173 आवेदन वितरित किये गए हैं सीडीओ महोदया ने भारतीय स्टेट बैंक को प्राप्त 886 आवेदनों में से 764 आवेदनों को निरस्त करने एवं मात्र 74 आवेदनों को ऋण वितरण करने पर अत्यधिक रोष प्रकट करते हुए संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए
इसी प्रकार एचडीएफसी बैंक द्वारा भी 280 प्राप्त आवेदनों में से मात्र 9 आवेदनों के वितरण पर भी नाराजगी जाहिर कर उनको अपनी कार्यशैली में बदलाव करने के निर्देश दिए| सीडीओ महोदया ने सीएम युवा योजना के अंतर्गत शाखा स्तर पर बहोत अधिक संख्या में स्वीकृत एवं वितरण के लिए लंबित आवेदनों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी लंबित आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये| एलडीएम महोदय ने बताया कि उद्यान विभाग की पीएमएफवाय योजना के अंतर्गत जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है|अग्रणी जिला प्रबंधक महोदय द्वारा पशुपालन केसीसी एवं मत्स्यपालन केसीसी के अंतर्गत भी बैंक शाखोँ को ऋण वितरण के लिए अनुरोध किया| नाबार्ड से आये डीडीएम महोदय ने कृषि अवसंरचना निधि योजना के बारे में सभी बैंकों एवं विभागों को जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभार्थियों को इस सुविधा का लाभ देने का अनुरोध किया|एलडीएम महोदय ने भारतीय रिज़र्व बैंक के द्वारा अनक्लेम्ड डिपाजिट के लिए चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत बैंकों को अधिक से अधिक संख्या में ग्राहकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का अनुरोध किया| बैठक में, डीसी एनआरएलएम, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, पीओ डूडा, जिला मत्स्य अधिकारी आदि के साथ ही साथ जनपद प्रयागराज स्थित सभी बैंकों के जिला समन्वयकों एवं उनके प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया |
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
