बल्ले को बंदूक बनाया साहिबजादा फरहान ने पचासा ठोकने के बाद आतंकियों की तरह मनाया जश्न ?

जश्न मनाने का यह अंदाज़ पहले आसिफ अली का भी देखा गया था. अब देखना यह होगा कि फरहान ने आईसीसी की आचार संहिता का कोई उल्लंघन किया है या नहीं. मैदान पर फरहान के सेलिब्रेशन को लेकर जहां भारतीयों में गुस्से का माहौल है और इसे आतंकियों की तरह का रवैया बता रहे हैं. दूसरी तरफ, पाकिस्तानी फैंस इसे जबर्दस्त बता रहे हैं.

फरहान का यह जश्न ऐसे समय में सुर्खियों में आया है, जबकि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दोनों देशों में पहले से ही तनाव का माहौल है. मैदान पर भी पहलगाम हमले का असर देखने को मिला है क्योंकि टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था.

मैच की बात करें तो साहिबजादा फरहान को शिवम दूबे ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई, जब उन्होंने सूर्यकुमार यादव को कैच थमा दिया. इस वक्त पाकिस्तान का स्कोर 115 रन था. आउट होने से पहले फरहान ने 45 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली.